सबलपुर बीतरा के नेशनल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 100%, छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
सबलपुर बीतरा, 30 मार्च 2026। क्षेत्र के नेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष *100% रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य मुस्तकीम अहमद ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। जारी परिणाम के अनुसार कक्षा-2 की छात्रा अनम पुत्री शादाब आलम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त किए। कक्षा KG में आयत, हुसैन और मोहम्मद अरसलान, कक्षा LKG में अलहमा, हिदाया और युमना, कक्षा UKG में मायरा, जैनब हक और बरीराज, कक्षा 1 में असद, असमा हुसैन और मोहम्मद अलीशान, कक्षा 2 में अनम, रुकैया और वैश्नवी, कक्षा 3 में इलमा, अल्तमश और जैनब, कक्षा 4 में सकीना, सुमैया और जिकरा, कक्षा 5 में उन्जिला, इलमा और शहरीन, कक्षा 6 में आफिया, मोअर्श और सुमायला, कक्षा 7 में अलीना, मलाइका और इकरा तथा कक्षा 8 में शाफिया, अलिशफा और फलकनाज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुस्तकीम अहमद ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सहायक शिक्षिकाएं, अरीशा, अनम, शामिया, शबनूर, गुलफशा और अजरा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- लव कुमार