INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

रामघाट में आतंक मचाने वाला उग्र साँड़ पकड़ा गया, शिकायत के कुछ घंटों में ही निगम पार्षद Promila Gupta द्वारा की गई कार्रवाई...!

रामघाट में आतंक मचाने वाला उग्र साँड़ पकड़ा गया, शिकायत के कुछ घंटों में ही निगम पार्षद Promila Gupta द्वारा की गई कार्रवाई...!

◾ तिमारपुर वार्ड-11 के वजीराबाद स्थित रामघाट में लोगों को घायल कर रहे उग्र आवारा साँड़ को शिकायत करने के 4 घंटे बाद ही शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पकड़ लिया गया। 
◾ स्थानीय निवासी नरेश कश्यप ने आज 1 बजे निगम पार्षद प्रोमिला गुप्ता को लिखित शिकायत देकर बताया था कि काले रंग का साँड़ लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। 
◾ हाल ही में रामघाट के एक हार्डवेयर शॉप के दुकानदार पर इसी सांड द्वारा हमला किया गया था जिसके कारण उनके पेट में 25–30 टांके आए थे, जिससे इलाके में डर का माहौल था। 
◾ शिकायत मिलते ही पार्षद प्रोमिला गुप्ता ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तुरन्त संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई कराई और शाम तक उस साँड़ को पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई पर राहत जताते हुए पार्षद का आभार व्यक्त किया।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली