*दिल्ली क्राइम प्रैस के सुनहरे युग का आगमन*
गत माह 11 अप्रैल को दिल्ली क्राइम प्रैस के 10 सफल वर्ष पूर्ण होने पर रामकृष्ण आश्रम मार्ग, दिल्ली स्थित एक आडिटोरियम में, एक 'सक्सेस सेमिनार' का आयोजन किया गया था तथा दिल्ली क्राइम प्रैस के सहयोगी संरक्षक अनिल सेठी जी द्वारा यह घोषणा की गयी थी कि सेमिनारों का आगाज़ हो चुका है और अब प्रत्येक माह ऐसे सेमिनार आयोजित होते रहेंगे। उसी कड़ी में 9 मई को 'सक्सेस सेमिनार पार्ट - 2' आयोजित किया गया।
इस सेमिनार की विशेषता यह रही कि इस सेमिनार में पुराने लीडर्स के स्थान पर नये लीडर्स तथा मेहमानों की आमद पर अधिक जोर दिया गया था और कहने की आवश्यकता नहीं है कि नये लीडर्स के साथ नये चेहरे भी अच्छी खासी संख्या में उपस्थित थे। दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ एसोसिएट हुए वकीलों ने भी इस सेमिनार में भाग लिया तथा सेमिनार की शोभा में चार चांद लगाये।
मीटिंग की शुरुआत तेज़-तर्रार व तेजी से उभरते हुए अपना विशेष स्थान बनाती अनिता भोज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में की। उपस्थित लोगों का मीटिंग हेतु आने पर धन्यवाद किया तथा मीटिंग के नियमों की जानकारी दी। तब दिल्ली क्राइम प्रैस के मुख्य स्तंभ राजकुमार कश्यप ने मोर्चा संभालते हुए सभी लोगों को न केवल तीनों प्लान्स की विस्तृत जानकारी दी बल्कि पत्रकारिता कोर्स से संबंधित एक नई जानकारी दे कर, पुराने सदस्यों को भी सुखद आश्चर्य में डाल दिया। जिसके परिणामस्वरूप, निश्चित रूप से, दिल्ली क्राइम प्रैस के पत्रकारों की संख्या में बढ़ोतरी होगी ही होगी।
उपस्थित लोगों को संबोधित करने वालों में, सहयोगी संरक्षक अनिल सेठी, सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा, नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार, पिता-पुत्र व दिल्ली क्राइम प्रैस के वर्षों पुराने धाकड़ लीडर सत्येंद्र सैनी व निखिल सैनी, अभिषेक कुमार, नये एरिया एडवाइजर बने सागीर अंसारी थे।
अनिल सेठी सर ने दिल्ली क्राइम प्रैस की नीतियों पर चर्चा करते हुए, दिल्ली क्राइम प्रैस के माध्यम से किए जाने वाले नये कार्यों का भी संक्षेप में वर्णन किया तथा दिल्ली क्राइम प्रैस द्वारा अपने लीडर्स के हित में अधिक से अधिक लाभदायक योजनाएं लागू करने की ओर भी संकेत दिया।
मीटिंग के समापन से पूर्व टीम लीडर्स ने अपनी-अपनी टीम के नये सदस्यों के कार्ड व किट आदि सम्मान सहित सौंप दिए तथा दिल्ली क्राइम प्रैस द्वारा 'टार्गेट अचीवर्स' को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस मीटिंग में, सभी नये व पुराने लीडर्स ने, स्वयं को एक अलग रूप में प्रस्तुत किया तथा सभी वक्ताओं के जोश पूर्ण वक्तव्य इस का प्रमाण थे कि अब दिल्ली क्राइम प्रैस के सभी लीडर्स ऊर्जावान हो कर अपने पूरे जोश में आ चुके हैं तथा आगत निकट भविष्य में, दिल्ली क्राइम प्रैस का नया एवम् सुनहरा युग, आरंभ होने की ओर अग्रसर ह
दिनेश शर्मा दिल्ली क्राईम प्रैस