INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

आया सावन झूम के’ सीजन-1 का भव्य आयोजन, 400 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

जोधपुर। शहर के रॉयल रिसॉर्ट में ‘आया सावन झूम के सीजन-1’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका गौरी बुआ, भारतजी दाधीच एवं दिव्या नगर धाम श्री दाता श्री जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मीनाक्षी शर्मा पदमा गौर चंद्रा दाधीच विशाखा शर्मा प्रिया गुप्ता , शिल्पा बिडावत कोमल भाटी (एंकर), किरण भाटी डिजाइन इंडिया से गोपाल सिंह जी राजपुरोहित, कृष्णा ज्वेलर्स से प्रकाश जी, मीताली सिसोदिया विनिता गौर एवं कोमल दाधीच (समाजसेविका) सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।आयोजन में जोधपुर की महिलाओं ने जमकर मस्ती की और सावन के रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति, घूमर, लहरिया और पारंपरिक राजस्थानी परिधानों को विशेष रूप से महत्व दिया गया। आयोजन का उद्देश्य अपनी संस्कृति और परंपराओं को उत्सव के माध्यम से आगे बढ़ाना रहा। आयोजक नवीना, कृपा, कोमल, नीतू एवं शालिनी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां एवं गेम्स भी रखे गए। कार्यक्रम में करीब 400 महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। वहीं बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष गिफ्ट हैम्पर्स भी रखे गए। पूरे आयोजन के दौरान सावन के गीत, राजस्थानी संस्कृति और महिलाओं के उत्साह ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। ‘आया सावन झूम के सीजन-1’ का आयोजन महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ राजस्थानी संस्कृति से जुड़ने का एक सुंदर मंच बनकर सामने आया। —रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी चंद्रा दधीचि