साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन।

मुजफ्फरनगर। प्रदेश से देश के प्रत्येक कोने में अपनी पहचान बना रहा साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट जो लावारिसों का अंतिम संस्कार किए जाने की गतिविधि से जाना जाता है, उसके द्वारा आज हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर रामलीला टिल्ला, लक्ष्मीनगर (मु.नगर) में भव्य महोत्सव एवं रानी लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड होल्डर व साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू सैनी ने ट्रस्ट के उद्देश्यों की जानकारी दी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय महा सचिव राजू सैनी की भूमिका रही। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियन, पूर्व विधायक खतौली विक्रम सैनी, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, डॉ० वीर पाल निर्वाल मौजूद रहे। इस दौरान प्रोग्राम में सैकड़ों की संख्या में ट्रस्ट के सदस्य व समाज के लोगों ने भाग लिया।
संवाददाता निखिल सैनी