INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

वैजापूर पुलिस की शौर्यगाथा! – संदिग्ध कार का थर्राने वाला पीछा, पुलिस ने दिखाई बहादुरी

वैजापूर पुलिस की शौर्यगाथा! – संदिग्ध कार का थर्राने वाला पीछा, पुलिस ने दिखाई बहादुरी

वैजापूर,4 नवंबर:मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वैजापूर शहर में संदिग्ध रूप से घूम रही एक सफेद स्विफ्ट कार ( नंबर HR-93-B-6557 ) की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही वैजापूर पुलिस ने बिना समय गंवाए तुरंत कार्रवाई शुरू की। तत्पर कार्रवाई और साहसी पीछा उपनिरीक्षक नलावडे, पाडळे, नागरगोजे और पुलिस कर्मचारी भास्कर, लघाने, मेटे, विघे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने SBI बैंक, मोंढा मार्केट क्षेत्र से संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया। संदिग्धों ने पुलिस की मौजूदगी का अंदेशा होते ही जरुल फाटा मार्ग से गाड़ी तेज रफ्तार में भगा दी। लेकिन वैजापूर पुलिस ने हार नहीं मानी — जीवनगंगा सोसायटी से जुना आघुर रोड तक रोमांचक पीछा करते हुए आखिरकार संदिग्ध गाड़ी को पकड़ने में सफलता पाई। निरीक्षक ताईतवाले का नेतृत्व घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सत्यजीत ताईतवाले ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने रात के अंधेरे में पथक को दिशा देते हुए नेतृत्व किया और अथक प्रयासों से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद कैफ नजमुद्दीन (21 वर्ष) आज़ाद इमरु खान (24 वर्ष) (दोनों हरियाणा राज्य के निवासी हैं) गुन्हे शाखा की भूमिका:इस अभियान में स्थानीय गुन्हे शाखा अधिकारी घुगे और उनकी टीम का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण रहा।

 वैजापूर पुलिस का साहस — जनता की सुरक्षा का सच्चा प्रहरी! 

 रिपोर्टर: अशोक एम. वर्णे दिल्ली क्राइम प्रेस