INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम प्रैस कार्ड का कमाल

दिल्ली क्राइम प्रैस कार्ड का कमाल
 

यूपीआई आनलाइन पेमेंट ऐप के माध्यम से पालम विहार के दिनेश शर्मा ने 22 अप्रैल 2026 को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को, दो बिल की पेमेंट की। जिन में एक बिजली मीटर उनका तथा दूसरा बिजली मीटर राम सरूप चहल के नाम था। दिनेश शर्मा ने अपने बिजली बिल के साथ गलती से राम सरूप चहल की भी बिल पेमेंट कर दी, दिनेश शर्मा को आनलाइन पेमेंट की रसीद देखने पर अपनी ग़लती का अहसास हुआ। दिनेश शर्मा ने तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर सूचित किया परन्तु क्योंकि पेमेंट यूपीआई ऐप के माध्यम से हुई थी तो बैंक ने सहायता करने के लिए अपनी असमर्थता प्रदर्शित कर दी। अगले दिन अर्थात 23 अप्रैल को दिनेश शर्मा पालम विहार स्थित बिजली विभाग के आफिस में गये तथा पेमेंट ऐप की हिस्ट्री में अपनी ग़लती दिखाते हुए राम सरूप चहल का मोबाइल नंबर मांगा। दिल्ली क्राइम प्रैस का कार्ड गले में होने के कारण, बिजली विभाग ने बिना किसी हील-हुज्जत के मोबाइल नंबर दे दिया। राम सरूप चहल को फोन मिलाने पर और यह जानने के बाद कि उनके बिजली बिल की पेमेंट हो गई है तो वे पैसा लौटाने से मना करने लगे। तब दिनेश शर्मा ने उनको अपने पद तथा दिल्ली क्राइम प्रैस के माध्यम से कार्यवाही की ओर हल्का सा इशारा किया। परिणामस्वरूप, राम सरूप चहल ने न केवल तुरंत आनलाइन पेमेंट की बल्कि हड़बड़ी में ₹4 अधिक ही दे दिए।

दिनेश शर्मा; गुरूग्राम/दिल्ली क्राइम प्रैस