INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दबंगों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट कर हत्या करने का किया प्रयास

दबंगों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट कर हत्या करने का किया प्रयास

आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार फलावदा: थाना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पूर्व शनिवार को प्रधानाध्यापक मास्टर द्वारा बच्चों को मुर्गा बनाकर डांटते हुए नजर आ रहे हैं ग्रामीणों द्वारा मास्टर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर 112 डायल पुलिस पहुंच गई। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को जनसुनवाई पोर्टल से प्रार्थना पत्र भेजा है। वही इस मामले में बच्चे के पिता दिलशाद द्वारा थाने में घटना की तहरीर दी गई। सोमवार को उक्त मामले की जांच करने के लिए खंड शिक्षण अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने विद्यालय पहुंचकर इस प्रकरण में बच्चों के अभिभावकों के बयान लिए हैं। यह था मामला। प्रधानाध्यापक मास्टर गोविंद सिंह जाटव पुत्र रमेशचंद जाटव निवासी गांव गडीना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव में स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक  विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में नोकरी करते हैं !14/2/2026 दिन शनिवार को समय दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानाध्यापक मास्टर गोविंद सिंह बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  में उल्लेखनीय खाना खाने के उपरांत करने योग्य योग एवं हमारी संस्कृति में अन्य योग ,प्राणायाम, अष्टांग मार्ग के बारे में बता रहा थे! तभी अचानक  कल्लू उर्फ हसीबुल रिजवी पुत्र छोटे उर्फ तस्लीम रिजवी निवासी अमरोली उर्फ बड़ा गांव व उसके साथ दो अज्ञात व्यक्तियों ने  विद्यालय में स्थित प्रधानाध्यापक कार्यालय में घुसकर मास्टर गोविंद को गंदी गंदी गाली गलौज चमार चट्ठा व गन्दी गाली देते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।और धमकी देकर कहा कि मास्टर हमारी इस्लाम परम्परा के खिलाफ बच्चों को तालीम दे रहा तुझे यहां रहने नहीं दूंगा। मैं अपनी लाइसेंसी बंदूक से तेरी गोली मार कर हत्या कर दूंगा। मास्टर गोविंद  द्वारा विरोध करने पर कल्लू ने उनका गिरवान पकड़कर नीचे गिराकर लात घूसों से मारपीट कर दी। तथा मास्टर गोविंद का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने लगा। यह मामला होते देख वहां मौजूद स्टाफ के लोगोऔर गांव के लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने मास्टर गोविंद को आरोपियों  के चुंगल से बड़ी मुश्किल से छुड़ाया नहीं तो ये आरोपी मास्टर की हत्या कर देते। इसके साथ में गांव का दिलशाद नाम का भी व्यक्ति था। मास्टर गोविंद ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी कुल्लू उर्फ हसीबुल दबंग और आपराधिक किस्म का व्यक्ति हैं वर्ष 2000 में गांव के तीन लोगों की हत्या करके कई वर्ष जेल में रहा है अब वह जमानत  पर आया हुआ है। प्रधानाध्यापक मास्टर गोविंद ने घटना के संबंध में फलावदा थाना पुलिस, व सीओ मवाना, और मुख्यमंत्री को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है। इसके अलावा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उधर मास्टर गोविंद को अपनी हत्या होने का डर सता रहा है आरोपी कभी भी उनकी हत्या कर सकता है।

रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी