INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

नवागत एसडीएम ने तहसील का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त रुख

नवागत एसडीएम ने तहसील का किया औचक निरीक्षण,लापरवाही पर सख्त रुख
बिसौली, उपजिलाधिकारी (SDM) श्री साई आश्रित शाखमुरी ने तहसील परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनसंबंधित सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फरियादियों को बेवजह परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
तहसील परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। एसडीएम ने जोर देते हुए कहा कि कार्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि तहसील की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण किए जाएंगे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता : एके सोनी, बिसौली (बदायूं)