INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम प्रैस का शोर - चहुं ओर

दिल्ली क्राइम प्रैस का शोर - चहुं ओर

सनद रहे कि दक्षिणी दिल्ली स्थित बिजवासन में, नये सदस्य महावीर सिंह राणा को उनके निवास स्थान पर मीडिया एसोसिएट के रूप में, दिल्ली क्राइम प्रैस की टीम 22 मार्च रविवार सांयकालीन के दिन  सम्मानित करने हेतु पहुंची। जहां पर महावीर सिंह राणा ने गाॅंव के अपने परिचितों के अलावा अन्य प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया हुआ था। दिल्ली क्राइम की टीम में सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा, नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार, पत्रकार पप्पू कुमार, मीडिया एसोसिएट अनिता भोज तथा न्यूज एसोसिएट कैलाश तंती गये थे। महावीर सिंह राणा के निमंत्रण पर ग्राम बिजवासन के रा. स्वयं सेवक संघ के प्रधान सुरेश राणा तथा अन्य मेहमान अनिल राणा,  राजेश सिंह गुलिया, अशोक कुमार राणा, रामबीर राणा, सतबीर राणा, देविंद्र राणा, महेश राणा, मुकेश कुमार, सुरेश राणा, दिनेश राणा, महेश यादव, रवि राणा, रमेश कुमार, जय प्रकाश राणा, दिलबाग सिंह, भूपेन्द्र, सतबीर सिंह राणा, बिरेन्दर कौशिक तथा दो महिलाएं गंगा देवी व सरोज राणा उपस्थित थीं। मीटिंग का शुभारंभ महावीर सिंह राणा द्वारा अपने मेहमानों के प्रत्येक सदस्य का परिचय दे कर करवाया गया। तत्पश्चात कमान सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा ने संभाली तथा उपस्थित समुदाय को दिल्ली क्राइम प्रैस की नीतियों तथा कार्यप्रणाली के विषय में संक्षेप में बताया तथा दिल्ली क्राइम प्रैस के जन हित व जन लाभ हेतु प्रत्येक भारतीय की हिस्सेदारी पर विशेष जोर देते हुए, मीडिया के लाभ तथा पाॅवर से परिचित करवाया और दिल्ली क्राइम प्रैस के माध्यम से अपने क्षेत्र की सामाजिक समस्याओं से निपटने हेतु अपना मान-सम्मान में वृद्धि कराने पर भी जोर डाला।   दिनेश शर्मा के पश्चात अनिता भोज ने दिल्ली क्राइम प्रैस कार्ड के कारण महिलाओं की सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए, अपने अनुभव साझा किए तथा दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ जुड़ने पर गर्व की अनुभूति होने के साथ दिल्ली क्राइम प्रैस का धन्यवाद किया। अनिता भोज के वक्तव्य के बाद अशोक कुमार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपना परिचय देने के साथ, दिल्ली क्राइम में अपने पिछले 9 वर्षों के अनुभवों में से चंद अनुभवों के आधार पर उपस्थित लोगों का ध्यान दिल्ली क्राइम प्रैस के अन्य सकारात्मक पहलुओं की ओर भी दिलवाया तो दिल्ली क्राइम प्रैस में संगठन की शक्ति तथा उस संगठन के लिए दिल्ली क्राइम प्रैस को रीढ़ की हड्डी के समान बता कर दिल्ली क्राइम की उपयोगिता तथा पूर्ण सहयोग पर जोर दिया। अशोक कुमार के वक्तव्य के पश्चात उपस्थित मेहमानों ने अपने प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर पाए तथा मीडिया संबंधी अपनी शंकाओं का निवारण करवाया। मीटिंग के दौरान सभी मेहमानों का उत्साह देखने योग्य था। मीटिंग की समापन से पूर्व दिल्ली क्राइम प्रैस टीम द्वारा महावीर सिंह राणा के गले में मीडिया एसोसिएट का कार्ड पहनाकर तथा उनका बैनर दे कर, विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्ड गले में पहनते ही महावीर सिंह राणा ने कहा कि दिल्ली क्राइम प्रैस का कार्ड मिलने पर उनको ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे उनका कद एकाएक बढ़ गया है तथा भीड़ में अलग पहचान बन गयी है। महावीर सिंह राणा ने दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ जुड़ने पर दिल्ली क्राइम तथा मीटिंग हेतु उनके आवास स्थान पर आने के लिए दिल्ली क्राइम प्रैस टीम का धन्यवाद किया। मीटिंग की समाप्ति पर दिल्ली क्राइम प्रैस के प्रमोशन तथा एक यादगार रूप में, सभी लोगों की एक ग्रुप फोटो हुई तथा हल्के जलपान के साथ ही मीटिंग का समापन कर दिया गया।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस