INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

रामलीला ग्राउंड स्थित सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार, ग्राम प्रधान व सफाईकर्मी की अनदेखी

रामलीला ग्राउंड स्थित सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार, ग्राम प्रधान व सफाईकर्मी की अनदेखी


बगरैन–बिसौली रोड पर स्थित रामलीला ग्राउंड के पास बने सार्वजनिक शौचालय की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। शौचालय के अंदर चारों तरफ गंदगी फैली हुई है और कूड़ा-करकट जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शौचालय के अंदर की स्थिति ऐसी हो गई है कि वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह कूड़ा पड़ा है और साफ-सफाई का कोई इंतजाम दिखाई नहीं देता। इससे आसपास के लोगों और राहगीरों में नाराजगी देखी जा रही है।
यह शौचालय ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है, लेकिन ग्राम प्रधान और सफाईकर्मी की अनदेखी के चलते यहां नियमित सफाई नहीं हो पा रही है, जिसके कारण शौचालय बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के बीच यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है।

बदायूं से संवाददाता एके सोनी