INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम प्रेस में एरिया एडवाइजर बने संयुक्त पत्रकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली क्राइम प्रेस में एरिया एडवाइजर बने संयुक्त पत्रकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

अफ्फान अख़्तर बने प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकारों में हर्ष की लहर
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने सौंपी जिम्मेदारी खतौली। पत्रकारिता जगत से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्था संयुक्त पत्रकार महासभा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अफ्फान अख़्तर को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। अब तक वे प्रदेश प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके कार्य, नेतृत्व क्षमता और पत्रकार हितों के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही पत्रकारों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जगह-जगह से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उनके नए दायित्व को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा, "अफ्फान अख़्तर ने संगठन के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। प्रदेश स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, पत्रकारों की समस्याओं को उजागर करने और उनके हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए वे सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।" अफ्फान अख़्तर ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी का विषय है। मैं संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।" इस मौके पर महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्यगण और पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सबने एक स्वर में नए प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।