INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

आया नगर, दिल्ली की टीम ने ब्रांच आफिस गुरूग्राम में ली अपनी-अपनी किट

आया नगर, दिल्ली की टीम ने ब्रांच आफिस गुरूग्राम में ली अपनी-अपनी किट
7 अक्तूबर, बुधवार/ गुरूग्राम
- दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ हाल ही में एसोसिएट हुए आया नगर के बिनय कुमार  अपने साथ अपनी टीम को ले कर, ब्रांच आफिस गुरूग्राम स्थित कार्यालय में पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत दिल्ली क्राइम प्रैस के सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा तथा नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार ने किया। उपस्थित टीम को दिनेश शर्मा ने "दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा" से संबंधित जानकारी दी तथा एक पाठक द्वारा अपने क्षेत्र में दिल्ली क्राइम प्रैस के माध्यम से किए जाने वाले जन हित व जन लाभ के किए जा सकने वाले कार्यों पर भी प्रकाश डाला, जिस से अपने क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि हासिल हो सके। जिसे सभी ने ध्यानपूर्वक न केवल सुना बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में कुछ परोपकारी कार्य करने में भी रुचि प्रदर्शित की। तत्पश्चात् अशोक कुमार ने सभी को दिल्ली क्राइम प्रैस के तीनों एड पैकेज के विषय में जानकारी देने के साथ ही, सबसे पहले अपने पारिवारिक सदस्यों को ज्वाइन करवाने पर विशेष जोर दिया, ताकि अधिकतम लाभ पूरे परिवार को मिल सके। मीटिंग में उपस्थित टीम लीडर बिनय कुमार के अलावा उनकी पत्नी मीडिया एसोसिएट विमल देवी तथा राजेश व विकाश यादव ने, पूरे उत्साह पूर्वक तीनों प्लान्स के माध्यम से मिलने वाले पैसे की ओर विशेष ध्यान दिया।
मीटिंग के समापन से पहले पूर्व दिनेश शर्मा व अशोक कुमार ने बिनय कुमार को उनका एड एसोसिएट का कार्ड गले में पहनाकर व किट देकर और  बिनय कुमार की पत्नी विमल देवी को मीडिया एसोसिएट का कार्ड व किट देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों के साथ ही राजेश कुमार व विकाश यादव को भी उनके कार्ड गले में पहनाकर व किट दे कर सम्मानित किया गया। फोटो शूट के बाद आया नगर टीम ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस