टीम लीडर उत्तराखंड के रुड़की में सदस्यता किट देकर सम्मानित करते हुए
उत्तराखंड के रुड़की में 'दिल्ली क्राइम प्रेस' द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली क्राइम प्रेस के कर्मठ टीम लीडर सत्येंद्र सैनी ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पूरी टीम के अथक प्रयासों, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की।
बैठक के दौरान टीम लीडर सत्येंद्र सैनी ने फील्ड में दिन-रात काम करने वाले अपने जांबाज टीम सदस्यों को आजीवन सदस्यता किट सौंपकर सम्मानित किया। यह किट संगठन के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता, सुरक्षा और पहचान का एक बेहद महत्वपूर्ण प्रतीक है।
टीम का बढ़ाया हौसला टीम लीडर सत्येंद्र सैनी ने कहा, हमारी टीम दिल्ली क्राइम प्रेस की रीढ़ की हड्डी है। आज जो सम्मान किट टीम को दी गई है, वह सिर्फ एक किट नहीं है, बल्कि समाज में न्याय और सच्चाई की आवाज को बुलंद रखने की हमारी आजीवन प्रतिज्ञा है। उन्होंने आगे कहा कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में टीम जिस निडरता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ और जनता के हक में काम कर रही है, वह बेहद सराहनीय है। पूरी टीम में भारी उत्साह सत्येंद्र सैनी के हाथों सम्मान और आजीवन किट पाकर पूरी टीम के चेहरे खिल उठे और सदस्यों में एक नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। टीम के सदस्यों ने संगठन और अपने लीडर का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी तरह पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निडरता के साथ अपने पत्रकारिता धर्म का पालन करते रहेंगे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में दिल्ली क्राइम प्रेस के कई वरिष्ठ सहयोगी, स्थानीय पत्रकार संजय कुमार, हाकम सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की खुलकर तारीफ की।
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी