मछली शहर,जौनपुर के दिल्ली क्राइम के ब्रांच आफिस में लहराया तिरंगा
26 जनवरी, 77वें गणतंत्र दिवस पर जिला जौनपुर, तहसील मछली शहर वारी स्थित दिल्ली क्राइम प्रैस के ब्रांच आफिस में, तहसील हेड विमलकांत मिश्रा द्वारा तिरंगा फहराया गया। झंडा फहराने के पश्चात् सम्मिलित रूप से राष्ट्रगान गाया गया तथा भारत माता की जय व जय हिंद, जय भारत का उद्घोष किया गया।
26 जनवरी 1950 को संविधान के लागू होने तथा भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। इस कारण प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर हैं और देश के शासन में हमारी सब की भागीदारी है। यह दिन देश की कई जातियों, जनजातियों, संस्कृतियों एवम धर्मों को एकजुट होने का अवसर देता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व की याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है और इसी के साथ दिल्ली क्राइम की ओर से कमलकांत मिश्रा ने स्वतंत्रता हेतु किए गये समस्त बलिदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया कि आज हमें, उनके अमर बलिदानों के कारण ही स्वतंत्र देश वासी कहलाने का गौरव, प्राप्त हुआ है।
दिल्ली क्राइम प्रैस के तहसील हेड विमलकांत मिश्रा के साथ मीडिया एसोसिएट कमलकांत मिश्रा, मीडिया एसोसिएट डाक्टर सुरेश मिश्रा, मीडिया एसोसिएट अनुराग मिश्रा, पत्रकार सोनू उपाध्याय, मीडिया एसोसिएट मनोज कुमार तिवारी, भारतीय नायिक कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, तथा सामाजिक कार्यकर्ता दयाशंकर शर्मा, राकेश तिवारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अमित उपाध्याय, सुनील तिवारी, राकेश विश्वकर्मा, संदीप बिंद, राजू गुप्ता उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर मातृभूमि से यह प्रार्थना की गई -
विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर्
विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्।
परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं,
समर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्।
अर्थ - हे माँ, तेरी कृपा से हमारी यह विजयशालिनी संगठित कार्यशक्ति, हमारे धर्म का सरंक्षण कर, इस राष्ट्र को वैभव के उच्चतम शिखर पर पहुँचाने में समर्थ हो तथा अपने कार्य से कभी विचलित न हो।
सोनू उपाध्याय/मछली शहर/दिल्ली क्राइम प्रैस