पत्नी देती रही जहर, 2 करोड़ के इंश्योरेंस और 6 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी के लिए ।
पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को देती रही धीमा जहर...!
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा निवासी ट्रैवल कारोबारी सुशील कुमार भटनागर को कथित तौर पर उनकी पत्नी रेनू भटनागर करीब एक साल से खाने में धीमा जहर यानी लेड (सीसा) मिला रही थी। आरोप है कि इस साजिश में पति के बेटे वंश और भांजे देव को भी निशाना बनाया गया। लगातार बिगड़ती तबीयत के बाद मेडिकल जांच में खून में सीसे की मात्रा सामान्य से अधिक मिली, जिसके बाद सुशील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, पति की करीब 5-6 करोड़ रुपये की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ की बीमा पॉलिसी में रेनू नॉमिनी थी। पुलिस ने 23 नवंबर को उसे दिल्ली के झिलमिल इलाके से गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस आयुक्त अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य नामजद लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
पत्नी देती रही जहर, 2 करोड़ के इंश्योरेंस और 6 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी के लिए ।
Genral
27/11/2026 05:25 AM 62
X