दुनिया हैरान! सिर्फ 13 साल की उम्र में 10वीं पास कर लिया — मुबारक का सपना: देश का सबसे ताकतवर स्पेशल कमांडो बनना
हनुमानगढ़, राजस्थान (चक 91 R.D.) तहसील रावतसर के चक 91 R.D. गांव से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। साधारण मजदूर एवं किसान परिवार से संबंध रखने वाले मुबारक, पुत्र श्री मोहम्मद शोकिन ने कम उम्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मुबारक वर्तमान में के.आर. पब्लिक स्कूल, नोहर (वार्ड नंबर 11) के छात्र हैं, जहां वे प्रारंभ से ही अध्ययनरत रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है।
👉 विशेष उपलब्धि:
मुबारक (जन्म तिथि: 10 जून 2012) ने मात्र 13 वर्ष की आयु में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करते हुए 64.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कम उम्र में यह सफलता हासिल कर उन्होंने क्षेत्र में एक मिसाल पेश की है।
मुबारक के पिता श्री मोहम्मद शोकिन पिछले 6-7 वर्षों से “दिल्ली क्राइम प्रेस” से जुड़े हुए हैं। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा ने मुबारक को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद उन्होंने हमेशा अपने बेटे को प्रोत्साहित किया है।
परिवार में मुबारक की दो बड़ी बहनें भी हैं, जिनमें एक 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है, जबकि दूसरी बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है।
मुबारक का लक्ष्य भविष्य में देश का एक सक्षम स्पेशल कमांडो बनकर राष्ट्र सेवा करना है। उनका कहना है—
“अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।”
गांव के लोग भी मुबारक की इस उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
👉 ऐसे जुझारू और मेहनती युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की असली पहचान हैं।
रिपोर्टर - लव कुमार

