INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

उत्तर-पश्चिम जिले में चोर-स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 54 मोबाइल और 12 लाख के जेवर बरामद....!

उत्तर-पश्चिम जिले में चोर-स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 54 मोबाइल और 12 लाख के जेवर बरामद....!


◾उत्तर-पश्चिम जिला Delhi Police की एंटी-बर्गलरी सेल ने सेंधमारी और झपटमारी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
◾पकड़े गए मुख्य आरोपी ध्रुव उर्फ कुनाल (23) और पंकज उर्फ पोली (30) हैं। पुलिस के मुताबिक ध्रुव पर चोरी, झपटमारी और आर्म्स एक्ट समेत 29, जबकि पंकज पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
◾दोनों से वारदात में इस्तेमाल Splendor Plus बाइक HR-10-AD-2055, करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 65 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
◾जांच में ध्रुव की मां की भूमिका भी सामने आई। उस पर चोरी के जेवर गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने का आरोप है। इसके अलावा चोरी के मोबाइल खरीदने वाले अनवर मलिक, आफताब और रूप कुमार उर्फ अनमोल को भी दबोचा गया। इनके पास से क्रमशः 15, 14 और 25 मोबाइल, यानी कुल 54 फोन मिले।
◾पुलिस टीम में SI/ASI और कांस्टेबलों सहित एंटी-बर्गलरी सेल के कर्मियों ने CCTV, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल 22 मामलों से जुड़े मिले हैं और आगे की जांच जारी है।

 

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली