INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

8 घंटे में पलटी लुटेरों की चाल, 30 लाख की लूट का पर्दाफाश...!

8 घंटे में पलटी लुटेरों की चाल, 30 लाख की लूट का पर्दाफाश...!

पूर्वी दिल्ली
के कृष्णा नगर में करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले का शाहदरा जिला पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार/पकड़ा गया है और करीब 19.05 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चोरी की स्कूटी, एक देशी पिस्टल और लूट की रकम से खरीदे गए तीन नए iPhone 15 Pro भी बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस के अनुसार दीपक इस वारदात का मास्टरमाइंड है, जबकि साजिश में शामिल कैफ फरार है। शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश और बाकी रकम की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली