INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम प्रैस का यही संदेश - जन-जन की हो भागीदारी

दिल्ली क्राइम प्रैस का यही संदेश - जन-जन की हो भागीदारी

सोमवार 6 जुलाई को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुबारकपुर में,
दिल्ली क्राइम प्रैस के प्रतिनिधियों के रूप में सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा, नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार, मीडिया एसोसिएट अनिता भोज तथा महावीर सिंह राणा, नयी सदस्या बिमला देवी के निवास स्थान पर, उनका कार्ड व किट देने गये। अपने निवास स्थान पर बिमला देवी ने प्रतिनिधियों के स्वागत हेतु जिस प्रकार की व्यवस्था की हुई थी तथा अपने परिचितों को भी इकट्ठा किया हुआ था, वह अभूतपूर्व थी तथा दिल्ली क्राइम प्रैस में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करने हेतु दृढ़ संकल्पित लीडर बनने की ओर पहला कदम दर्शा रही थी।

यह मानव स्वभाव है कि किसी अन्य से अपनी प्रशंसा सुनकर आनन्दित होता है परन्तु यदि प्रशंसा जिस प्लेटफार्म से जुड़ा हुआ है, उसके माध्यम से हो तो आनन्द तथा प्रसन्नता की सीमा ही नहीं रहती। इस मीटिंग में संजू लता साहू नामक एक भद्र महिला भी आई थी, जिन्होंने मोती नगर स्थित दिल्ली क्राइम के पुराने आफिस में मीटिंग अटेंड तो की थी परन्तु सही प्रकार समझ न आ पाने तथा शंकाओं का निवारण न हो पाने के कारण ज्वाइनिंग नहीं की थी परन्तु इस मीटिंग के पश्चात उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली क्राइम तथा अन्य नेटवर्क कंपनियों के विषय में सोशल मीडिया पर बहुत कुछ देखने और समझने के बाद इस निर्णय पर पहुंची हूं कि दिल्ली क्राइम प्रैस जैसा टिकाऊ व मजबूत मीडिया प्लेटफार्म कोई अन्य है ही नहीं। अपने इस कथन के साथ ही उन्होंने अपनी डिटेल्स दे दीं तथा मीडिया एसोसिएट के एड पैकेज हेतु निश्चित राशि भी दे दी। संजू लता साहू के समान ही उपस्थित अन्य मेहमानों ने भी दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ जुड़ने में अपनी सहमति प्रदान की।

दिल्ली क्राइम प्रैस टीम द्वारा 12 जुलाई को नवादा में होने वाले सेमिनार के विषय में बताने पर सभी आगंतुकों ने न केवल स्वयं के लिए बल्कि अपने साथ और नये मेहमानों को भी साथ ले कर आने की इच्छा प्रकट की, जिसका दिल्ली क्राइम प्रैस टीम ने हृदय से स्वागत किया।

मीटिंग में उपस्थित आगंतुकों के सम्मुख बिमला देवी को दिल्ली क्राइम टीम ने कार्ड पहनाकर तथा उनकी किट के साथ विशेष रूप से बनवाया गया बैनर दे कर सम्मानित किया। मीटिंग में बिमला देवी के अलावा उनके परिवार के लोग व राशिद खान, फरीदा खानम, कमलेश, विनोद, प्रेमिका देवी, किरण देवी, संजू लता साहू, महक, जगदीश, सुषमा देवी, रोहित साहू,विजय कुमार तथा सतपाल डबास उपस्थित थे।

मीटिंग के समापन पर दिल्ली क्राइम प्रैस टीम व सभी लोगों ने सम्मिलित फोटो खिंचवाई तथा बिमला देवी द्वारा अरेंज किए गये जलपान को ग्रहण करने के साथ ही अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

दिनेश शर्मा/मुबारकपुर/दिल्ली क्राइम प्रैस