बहन को बचाने के लिए डिग्गी में कूदे तीन भाई, चारों की मौत...!
राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के आवा गांव के चक 9 एडब्ल्यूएम की है। जानकारी के अनुसार, खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास मौजूद 14 वर्षीय पूजा का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। बहन को डूबता देख 18 वर्षीय मुकेश, 16 वर्षीय मनोज और 21 वर्षीय चचेरा भाई निर्मल उसे बचाने के लिए डिग्गी में कूद पड़े। दुर्भाग्यवश, पानी की गहराई अधिक होने के कारण कोई भी बाहर नहीं निकल सका। हादसे में रमेश नायक के तीन बच्चों सहित चार लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
बहन को बचाने के लिए डिग्गी में कूदे तीन भाई, चारों की मौत...!
Genral
12/11/2026 05:42 AM 7
X