INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

पाबंदी के बीच बेखोफ दौड़ रहे खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्रॉली

मुजफ्फरनगर सफेदपोशों की शह पर सीना चीरते खनन माफिया 

पाबंदियों
के बीच भी सरपट दौड़ रहे अवैध डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली ​​प्रशासन बेबस या मिलीभगत सरकार के सख्त आदेश, पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े दावे और प्रशासनिक चौकसी का ढिंढोरा—इन सब के बावजूद खनन माफिया का बढ़ता कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी पाबंदियां केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं, जबकि धरातल पर अवैध खनन का कारोबार पहले से भी अधिक बेखौफ और संगठित रूप ले चुका है। ​रात के अंधेरे में 'अवैध साम्राज्य' का खेल​माफिया की भारी-भरकम पोकलैंड मशीनें, जेसीबी और ओवरलोडेड डंपर रात के अंधेरे में बेधड़क  अवैध उठाव शुरू हो जाता है, जो तड़के तक बदस्तूर जारी रहता है। ​प्रशासनिक कार्रवाई पर उठते गंभीर सवाल ​जब भी प्रशासन द्वारा कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली या डंपरों को जब्त कर चालान काटा जाता है, तो उसे एक बड़ी सफलता के रूप में प्रचारित किया जाता है। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि यह कार्रवाई 'ऊंट के मुंह में जीरा' साबित हो रही है। माफिया के 'मुखबिर तंत्र' का जाल इतना मजबूत है कि अफसरों के दफ्तर से निकलने से पहले ही खनन स्थलों पर सन्नाटा पसर जाता है।


 रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी