INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सड़कों पर धूप हो या सर्दी लोगों की जान बचाने के लिए तत्पर तैयार

यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सड़को पर धूप हो या शर्दी लोगो की जान बचाने के लिए तत्पर खड़ी रहती,साथ ही मानवीय कार्ये को भी अंजाम दे रही

मुजफ्फरनगर यातायात उपनिरिक्षक टीएसआई" तरुण कुमार व उनकी टीम ने किया मानवता भरा काम,हो रही  खूब प्रशंसा मुज़फ्फरनगर।यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सड़को पर धूप हो शर्दी लोगो की जान बचाने के लिए तत्पर खड़ी रहती है तो साथ ही मानवीय कार्ये को भी अंजाम देती हुई नजर आती है।जी हां यातायात उपनिरिक्षक "टीएसआई" तरुण कुमार व उनके टीम की तत्परता से एक मासूम बच्चा अपने परिवार से मिल पाया।आज हम आपको बता रहे है टीएसआई तरुण कुमार व उनकी टीम के बारे में जिन्होने अपनी सूझ-बूझ से लोगों के बीच नेकी की एक मिसाल पेश की है।बताया कि रहा है कि मासुम बच्चा जिसकी उम्र लगभग 3/4 साल की होगी जो अपने परिजन से बाजार में बिछड़ गया।गस्त करते हुए टीएसआई तरुण कुमार व उनकी टीम ने मासुम बच्चों को रोता हुआ जब बाजार में देखा तो उसके पास पहुंचकर उसे उसके परिजनों के बारे में जानकारी करने की कोशिश की लेकिन बच्चा कुछ भी नहीं बता पा रहा था जिस पर टीएसआई तरुण कुमार व उनकी टीम ने बच्चों को गाड़ी में बिठाकर पूरे बाजार में अलाउंसमेन्ट किया और जब बच्चों के परिजनों ने यह अलाउंसमेन्ट सुना तो वह भागकर गाड़ी के पास पहुंचे और बताया कि यह बच्चा हमारा है जिस पर यातायात उप निरीक्षक तरुण कुमार व उनकी टीम ने बच्चे को परिजन के सपुर्द किया,वही परिजन भी अपने बच्चों सकुशल पाकर बहुत खुश हुए और एक बार फिर यातायात पुलिस ने मानवता निभाई और जिससे आमजन में पुलिस विभाग की वाहवाही हो रही है। तो वहीं परिवार ने भी यातायात पुलिस का आभार प्रकट करते हुए खूब प्रशंसा की।

 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी