INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली के सोनिया विहार में दर्दनाक हादसा: फिर एक और डंपर ने 8 लोगों को कुचला, एक की मौत, 7 घायल...

दिल्ली के सोनिया विहार में दर्दनाक हादसा: फिर एक और डंपर ने 8 लोगों को कुचला, एक की मौत, 7 घायल...
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्थित सोनिया विहार पांचवें पुस्ते पर तेज रफ्तार डंपर ने आठ लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो साल का मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा देखने को मिला। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यहां डबल पुस्ता सड़क का निर्माण हो जाता तो शायद ऐसे हादसों को रोका जा सकता था। लोगों के मुताबिक, वे कई बार आंदोलन कर डबल पुस्ता बनाने की मांग उठा चुके हैं और दिल्ली सरकार से भी लगातार निर्माण की अपील कर रहे हैं। अब सवाल है कि आखिर कब पूरी होगी लोगों की यह मांग....?
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली