INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम के गुरूग्राम ब्रांच आफिस में ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

दिल्ली क्राइम के गुरूग्राम ब्रांच आफिस में ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

15 मार्च रविवार के दिन, दिल्ली क्राइम प्रैस के सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा तथा दिल्ली क्राइम के जाने माने लीडर तथा सक्रिय पत्रकार अशोक कुमार की अध्यक्षता में, गुरूग्राम स्थित दिल्ली क्राइम के आफिस में लीडर्स के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस ट्रेनिंग सेशन की सूचना पहले ग्रुप में दी गई तथा अलग-अलग टीमों के लीडर्स को ट्रेनिंग हेतु आमंत्रित किया गया। इस ट्रेनिंग सेशन में लीडर्स में स्टेज पर बोलने तथा दिल्ली क्राइम प्रैस से संबंधित जानकारी देने वाले प्रश्न पूछे गये थे तथा सभी के उत्तर तय समय सीमा के भीतर ही देने थे। प्रत्येक उत्तर के साथ लीडर्स के आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण, भाषा शैली तथा विषय वस्तु की जानकारी के अनुसार निरीक्षण किया गया। इस ट्रेनिंग सेशन के लिए शंभू प्रसाद, छोटू कुमार, रोहित कुमार, अनिता भोज, डाॅ आनन्द शुक्ला तथा एक अति उत्साही नये सदस्य अमर सिंह थापा उपस्थित थे। ट्रेनिंग के समापन पर सभी लीडर्स के उत्तरों के तथा अन्य मानकों के अनुसार, उनकी कमियों को बताया गया तथा सुधार हेतु, आवश्यक कदम भी बताए गये। उपस्थित सभी लीडर्स ने इस ट्रेनिंग को बहुत पसंद किया तथा ऐसे ट्रेनिंग कार्यक्रमों को सतत् करते रहने हेतु प्रार्थना भी की क्योंकि ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान उनको अपनी कमियों के विषय में जानकारी हुई तथा उनके निवारण हेतु दिए गये सुझाव भी पसंद आए। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने एक साथ खड़े हो कर फोटो खिंचवाई तथा अपनी-अपनी टीमों की किट व बैनर अशोक कुमार और दिनेश शर्मा के द्वारा लेते हुए फोटो भी खिंचवाई।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस