मुजफ्फरनगर सुरक्षित शहर, खुशहाल नागरिक: उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए कोतवाल अनंत देव मिश्रा को दिल्ली क्राइम प्रेस टीम ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से अति महत्त्वपूर्ण थाना नई मंडी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान को लेकर जनता में खासा उत्साह है। इसी क्रम में आज दिल्ली क्राइम नेशनल हिंदी न्यूज़ पेपर से रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी व रवि शंकर ने नई मंडी कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अनंत देव मिश्रा की उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्पक्ष कार्यप्रणाली और तत्परता की प्रशंसा की। रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी ने कोतवाल अनंत देव मिश्रा को 'दिल्ली क्राइम नेशनल' हिंदी समाचार पत्र की प्रस्तुतीकरण कराकर न्यूज़पेपर की प्रति सम्मान भेंट की, जिसमें उनकी पुलिस टीम की उपलब्धियों और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी
जनता में विश्वास,बदमाशों में खोफ थाना नई मंडी इंस्पेक्टर अनंत देव मिश्रा की पहल
Genral
02/09/2026 08:48 AM 72
X