हर्ष विहार में मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद
इलाके में देर रात मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना हर्ष विहार की QRT टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से शिकायतकर्ता का छीना गया Moto G35 मोबाइल फोन भी बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, 18/19 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 2 बजे HC मनु और DHG/Ct. संजीव की QRT टीम जेल रोड के पीछे अग्रवाल स्वीट्स के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर धर्मवीर सिंह (32), निवासी डी-ब्लॉक, गली नंबर-7, हर्ष विहार ने बताया कि घर लौटते समय दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान आदित्य (24), निवासी ईस्ट गोकलपुरी और प्रिंस (23), निवासी अमर कॉलोनी, गोकलपुरी के रूप में हुई।तलाशी में छीना गया मोबाइल बरामद हुआ। मामले में FIR संख्या 282/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। जांच में आदित्य की पूर्व स्नैचिंग और प्रिंस की पूर्व लूट मामले में संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस की आगे की जांच जारी है।
हर्ष विहार में मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद
Genral
21/09/2026 05:14 AM 207
X