2 लड़कियों द्वारा डेटिंग ऐप पर ‘प्यार’ के जाल में फंसा कर 67 वर्षीय बुजुर्ग से ₹1.30 लाख की ठगी....!
◾साउथ-वेस्ट जिला पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए 67 वर्षीय बुजुर्ग को ठगने के आरोप में दो युवतियों ज्योत्सना (26) और मानसी (21) को गिरफ्तार किया है।
◾पुलिस के मुताबिक मानसी ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर बुजुर्ग को डेट पर बुलाया और मुलाकात के दौरान मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
◾बाद में आरोपी युवतियों ने UPI के जरिए खातों से ₹1.30 लाख ट्रांसफर कर लिए, जिनमें से ₹90 हजार ATM से निकाले गए।
◾CCTV, बैंकिंग और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा और दो मोबाइल फोन बरामद किए। मामले की जांच जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली