सबलपुर बितरा के 2 मासूम पिल्ले रहस्यमय तरीके से लापता, ग्रामीणों में चर्चा
05/06/2026 बिजनौर क्षेत्र के ग्राम सबलपुर बितरा के निवासी लव कुमार के दो पालतू पिल्ले पिछले तीन दिनों से लापता हैं। दोनों पिल्ले काले रंग के हैं तथा उनके चेहरे और पैरों पर भूरे रंग के निशान हैं। मालिक के अनुसार दोनों पिल्लों का स्वभाव बेहद शांत और मिलनसार है तथा वे किसी भी व्यक्ति के साथ आसानी से चले जाते हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि पिल्लों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने साथ ले जाया गया हो सकता है। पिछले तीन दिनों से लगातार तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। मालिक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों पिल्लों के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल सूचना दें, जिससे उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके। संपर्क: - 9888478874
रिपोर्ट - लव कुमार