INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पुस्तक का अनावरण

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पुस्तक का अनावरण किया और मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार के उपलब्धियां बताइ 

मुजफ्फरनगर में नुमाइश मैदान में डबल इंजन सरकार की पिछले आठ वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पुस्तक का अनावरण किया और मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया, प्रदर्शनी में यूपी पुलिस, यातायात पुलिस, कारागार, डॉग स्क्वायड, दमकल विभाग, यूपी पुलिस के पास मौजूद आधुनिक शस्त्रों एवं वाहनों का प्रदर्शन और अन्य तमाम तरह की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह आयोजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बना।


आर्थिक प्रगति और निवेश
पिछले आठ वर्षों में मुजफ्फरनगर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2017 के 21,077.27 करोड़ रुपए से बढ़कर 2023 में 37,694.44 करोड़ रुपए हो गया। निवेश नीति 2022 के तहत 38,549 लाख रुपये का निवेश हुआ, जिससे 2,33,343 लोगों को रोजगार मिला। 600 करोड़ रुपए से ग्राम जमालपुर में भारतीय बेवरेज का निर्माण कार्य भी चल रहा है। बुनियादी ढांचे में विकास जनपद में 2,380.05 किमी सड़कें, 1,916 किलोवाट सोलर प्रोजेक्ट, और 70.45 करोड़ रुपए से अटल आवासीय विद्यालय बने। 234 करोड़ रुपए से नालों का निर्माण, 65 करोड़ रुपए से मोरना चीनी मिल की क्षमता वृद्धि, और 10 आईटीआई कॉलेजों का निर्माण हुआ। रेलवे उपरिगामी सेतुओं का कार्य भी प्रगति पर है।
ग्रामीण और सामाजिक विकास प्रधानमंत्री आवास योजना से 1,958 परिवारों को घर मिले, मनरेगा से 30,856 कार्य पूरे हुए। 61 गौ आश्रय स्थल बने। जनधन योजना से 8,77,273 खाते खुले, 46,805 वृद्धों को पेंशन, और 51,885 महिलाओं को सहायता मिली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से 7,613 जोड़े लाभान्वित हुए। देखें प्रदर्शनी की 5 तस्वीरें...किसानों और स्वास्थ्य का कल्याण किसानों के 36,072 करोड़ रुपए के ऋण माफ हुए, 2,05,043 किसानों को 736.08 करोड़ रुपए मिले। गन्ना मूल्य का 22,981.25 करोड़ रुपए भुगतान हुआ। स्वास्थ्य क्षेत्र में 70 अस्पताल बने, 5,92,678 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। शिक्षा और अन्य योजनाएं 13 इंटर कॉलेज बने, 56,687 छात्रों को टैबलेट / स्मार्टफोन मिले। उज्जवला योजना से 2,47,646 लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए। सोमेंद्र तोमर ने प्रदर्शनियों की सराहना की और भविष्य में और प्रगति का वादा किया। यह आयोजन सरकार और जनता के बीच सेतु बना।


रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी