INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

58 वर्ष पूरा होने पर भोपा थाना प्रभारी , जसवीर सिंह को दी नई जिम्मेदारी

58 वर्ष पूरा होने पर भोपा थाना प्रभारी,जसवीर सिंह को दी नई जिम्मेदारी


मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस में अपनी कार्यकुशलता और बेहतर जनसंपर्क के लिए पहचान रखने वाले निरीक्षक जसवीर सिंह को 58 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आईजीआरएस (IGRS) एवं पासपोर्ट सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह थाना भोपा के प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया।
इससे पहले चरथावल थाने में तैनाती के दौरान भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। बतौर प्रभारी निरीक्षक उन्होंने थाना संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई और जनता का विश्वास जीता।जसवीर सिंह की कार्यशैली का प्रमुख आधार उनका सरल स्वभाव और आम लोगों से सीधा संवाद रहा है। यही कारण रहा कि वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे।नई जिम्मेदारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 


 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी