विनोद कुमार को बनाया गया हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ में मंडल अध्यक्ष मेरठ
हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ, सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी अयोध्या (उ.प्र) द्वारा जनपद बुलंदशहर निवासी एवं दिल्ली क्राइम प्रेस न्यूज एसोसिएट विनोद कुमार को गौ रक्षा, धर्म, राष्ट्र, संस्कृति एवं धर्मिक पूस्तकों का वितरण और सनातन धरोहर की रक्षा और सनातन धर्म के प्रचार और हिन्दुत्व एकता के लिए सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आशा कि गई कि विनोद कुमार सामाजिक कार्यों के साथ साथ संगठन के विस्तार में पूर्ण योगदान देंगे व ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे संगठन की छवि व कार्यकर्ताओं को कोई ठेस पहुंचे। इसके पश्चात माननीय श्री श्री 1008 महंत राजू दास जी महाराज के द्वारा विनोद कुमार को मंडल अध्यक्ष मेरठ पद का दायित्व सौंपा गया, जो दिनांक 12 जुलाई सन 2026 तक मान्य रहेगा। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ विनोद कुमार के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करता है।
संवाददाता: निखिल सैनी