INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

विश्व मैथिली संघ ने मिथिला पेंटिंग भेंट कर गायक संजीव कश्यप को किया सम्मानित

विश्व मैथिली संघ ने मिथिला पेंटिंग भेंट कर गायक संजीव कश्यप को किया सम्मानित

 सहरसा 

विश्व मैथिली संघ के तत्वाधान में दिल्ली के संंत नगर बुराड़ी में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हेमंत झा एवं अनिल झा ने बताया कि मिथिला से अन्य प्रदेश एवं विदेशों में प्रवासी मैथिली द्वारा अपने भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सतत प्रयत्नशील है। वही देश की राजधानी दिल्ली में विश्व मैथिली संघ अपने मिथिला के विराट एवं अद्भुत अतुल्य सभ्यता संस्कार संस्कृति नैतिकता को अक्षुण्ण रखते हुए इसकी दिव्यता एवं भव्यता को आगे बढ़ाने में अपने दायित्व का सदैव कर्तव्य निर्वहन करते रहें। उसी संस्कार एवं संस्कृति को बनाए रखने के लिए पुष्पित एवं पल्लवित करने के लिए संघ के द्वारा हर वर्ष सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है।इसके अंतर्गत मैथिली भाषा के प्रचार प्रसार करने वाले संस्कृत संस्कृति कर्मियों एवं समर्पित लोगों के लिए सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर मैथिली गायक संजीव कश्यप सहित अन्य अतिथियो को संस्था के द्वारा पाग चादर एवं मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर संजीव कश्यप ने संस्था के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मिथिला से हजारों मील दूर प्रवासी मैथिल को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन सांस्कृतिक रूप से हमें एकता के सूत्र में पीरोती है। साथ ही साथ आने वाले पीढियो को अपने भाषा संस्कृति को हस्तगत कराना सदियों से परंपरा आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि महाकवि विद्यापति रचित सैकड़ों वर्ष पूर्व सभी पर्व त्योहारों तथा जीवन से संबंधित उनकी रचना आज भी समीचीन व प्रासंगिक है।