INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

खाली जमीन पर स्कूल का इंतजार अब सर्वोदय विद्यालय की मांग

खाली जमीन पर स्कूल का इंतजार अब सर्वोदय विद्यालय की मांग

बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड में सांसद मनोज तिवारी द्वारा किए गए केंद्रीय विद्यालय के वादे के करीब दो साल बाद भी स्कूल का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के बच्चों, खासकर छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। झड़ौदा वार्ड के निगम पार्षद Gagan Choudhary, RWA के पदाधिकारी वा स्थानीय लोगों ने सरकार वा सांसद से मांग की है कि यदि केंद्रीय विद्यालय की योजना आगे नहीं बढ़ती, तो इसी जमीन पर  क्षेत्र के बच्चों के लिए सर्वोदय विद्यालय ही बनवा दिया जाए। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र की सैकड़ों छात्र–छात्राओं को घर के नजदीक बेहतर और सुरक्षित शिक्षा मिल सकेगी क्योंकि बुराड़ी, मुखर्जी नगर, निरंकारी कॉलोनी इतनी दूर बच्चों के एडमिशन में परेशानी भी आती है लेकिन रिंग रोड पार करके बच्चों के जाने पर हादसा होने का भी डर बना रहता है

संवाददाता सुहैल अहद