INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

पुलिया बंद होने से मेन चौराहा व प्राइमरी स्कूल के सामने जलभराव

पुलिया बंद होने से मेन चौराहा व प्राइमरी स्कूल के सामने जलभराव

ग्राम पंचायत बगरैन में बढ़ी परेशानी स्थान: ग्राम पंचायत बगरैन, तहसील बिसौली, जनपद बदायूंबगरैन के मेन चौराहा स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने पुलिया बंद होने के कारण भारी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पुलिया में कूड़ा-कचरा फंसा होने से पानी की निकासी रुक गई है, जिससे गंदा पानी सड़क और मेन चौराहे पर जमा हो गया है।जमा पानी से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने पंचायत और संबंधित विभाग से मांग की है कि बंद पड़ी पुलिया की तत्काल सफाई कराई जाए तथा अधूरी पड़ी पीसीसी सड़क का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

संवाददाता ए.के सोनी ( बदायूं )