सैनी समाज में शोक की लहर स्वर्गीय माननीय विधायक रामपाल सैनी जी की पुत्रवधू की शोक सभा में उमड़ा समाज, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुज़फ़्फ़रनगर खतौली स्वर्गीय माननीय विधायक रामपाल सैनी जी की दिवंगत पुत्रवधू की आत्मशांति के लिए आयोजित शोक सभा में सैनी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दुखद घड़ी में समाज के वरिष्ठ नेताओं, युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने एकजुटता दिखाते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शोक सभा भावपूर्ण श्रद्धांजलि: शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस असीम दुख की घड़ी में पूरा समाज विधायक जी के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थीं। समाज के बुजुर्गों और प्रतिनिधियों ने विधायक जी के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी