INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

जब आपकी नीयत में समाज सेवा और काम में अटूट लगन हो, तो आपकी गूंज सात समंदर पार तक सुनाई देती है!

जब आपकी नीयत में समाज सेवा और काम में अटूट लगन हो, तो आपकी गूंज सात समंदर पार तक सुनाई देती है!

भोपाल : 
मध्य प्रदेश के ब्यावरा निवासी 20 वर्षीय बिट्टू तबाही ने प्रदूषण के खिलाफ शिकायत करने के बजाय खुद कुछ करने का फैसला किया। उन्होंने भारी मात्रा में प्रदूषित अजनार नदी में उतरकर बुनियादी औजारों और अपने हाथों से प्लास्टिक, कचरा, मलबा और जलीय काई निकालने का काम शुरू किया। शुरुआत में उनके कुछ दोस्त भी इस अभियान में साथ आए, लेकिन उनके पीछे हटने के बाद बिट्टू ने अकेले ही सफाई का काम जारी रखा। नदी की सफाई में उन्हें कई हफ्ते लग गए और इस दौरान उनके हाथों और पैरों में संक्रमण तक हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और नदी को साफ करने का अपना प्रयास लगातार जारी रखा।


सोशल मीडिया से बदली तस्वीर शुरुआत में बिट्टू अकेले ही इस काम में जुटे रहे क्योंकि नदी की हालत इतनी खराब थी कि किसी को विश्वास नहीं था कि कोई अकेला युवा इसे साफ कर सकता है। हालांकि, जब उन्होंने नदी की 'पहले और बाद' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो वे तेजी से वायरल हो गईं। उनके काम की चर्चा जब पूरे इलाके में हुई, तो स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका भी मदद के लिए आगे आ गई। ब्यावरा नगर निगम ने जमे हुए कचरे और पॉलीथीन को हटाने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाकर बिट्टू के इस प्रयास को बड़ा समर्थन दिया।

डच सीईओ बोयन स्लैट का दिल जीता: बिट्टू के इस समर्पण का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो दुनिया भर की नदियों और महासागरों से प्लास्टिक हटाने वाले मशहूर संगठन 'द ओशन क्लीनअप' (The Ocean Cleanup) के संस्थापक और CEO बोयन स्लैट (Boyan Slat) तक पहुंचा।'कम वर्क फॉर अस' (हमारे साथ काम करो): बोयन स्लैट ने बिट्टू के जज़्बे को सलाम करते हुए उन्हें सीधे अपनी टीम का हिस्सा बनने और नीदरलैंड्स आकर काम करने का खुला ऑफर दिया है।