INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेरठ में बेटे की चाह में पत्नी की हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में बेटे की चाह में पत्नी की हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में बेटे की चाहत और पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। 20 अगस्त को ग्राम कुशावली के पास गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए शीबा के रूप में हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पहली पत्नी से पांच बेटियां होने के कारण पति सादिक ने बेटे की चाह में शीबा से दूसरा निकाह किया था। बेटा होने के बाद पहली पत्नी आसिया, मां वसीला और भाई शादाब के उकसावे पर सादिक ने बच्चे को छीनकर शीबा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
19 अगस्त को सादिक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शीबा को कार में घुमाने के बहाने ले जाकर उसका गला दबाया और सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी, जिसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। सरधना पुलिस और स्वात टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सादिक को बेगमाबाद कट से गिरफ्तार कर लिया, जबकि सह-आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट और बाइक (UP 15 ER-5114) बरामद कर ली है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
​प्र० नि० दिनेश प्रताप सिंह (थाना सरधना, मेरठ)
​नि० श्री शैलेश तोमर (स्वात टीम प्रभारी मय टीम)
​उ०नि० आलोक कुमार (थाना सरधना, मेरठ)
​उ०नि० श्री विजय चौहान (थाना सरधना, मेरठ) आदि

रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ