*सबलपुर बीतरा में विकास की नई पहल, विकास मंच की शुरुआत*
*सबलपुर बीतरा।* आजादी के दिन 15 अगस्त को गांव सबलपुर बीतरा में *“सबलपुर बीतरा विकास मंच”* की शुरुआत की गई। मंच बनाने का मकसद गांव की समस्याओं को मिल-जुलकर समझना और उनके समाधान के लिए गांव के लोगों को साथ लेकर काम करना है।
मंच की तरफ से कहा गया कि गांव में कई समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें हम लोग सालों से देखते आ रहे हैं। हर बात के लिए सिर्फ प्रधान या किसी एक जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराने के बजाय *हम गांव वालों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।* इसी सोच को लेकर यह पहल शुरू की गई है।
*मंच के संस्थापक/संयोजक लव कुमार ने कहा,* “मैं अकेला कुछ नहीं कर सकता, लेकिन हम सब मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने गांव के विकास के लिए उठाया गया कदम है।”
मंच के जरिए गांव की समस्याओं की पहचान, साफ-सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने और गांव में आपसी भाईचारा बढ़ाने जैसे कामों पर ध्यान देने की बात कही गई है।
मंच से जुड़े सदस्यों का कहना है कि *गांव के विकास के लिए सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।* उनका कहना है कि शुरुआत छोटी है, लेकिन अगर गांव के लोगों का साथ मिलता रहा तो आने वाले समय में इसका अच्छा असर देखने को मिल सकता है।
*मंच का संदेश है— “हमारा गांव, हमारा विकास।”*
*रिपोर्टर — लव कुमार*