INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

फर्जी डिग्री पर सफदरजंग में डॉक्टर बना 11वीं पास युवक गिरफ्तार....!

फर्जी डिग्री पर सफदरजंग में डॉक्टर बना 11वीं पास युवक गिरफ्तार....!
 राजस्थान पुलिस
ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के सहारे डॉक्टर बनकर काम कर रहे एक युवक को पकड़ा है। जांच के अनुसार,आरोपी रामकिशोर महावर केवल 11वीं तक पढ़ा है और उसने 5.5 लाख रुपये देकर 12वीं, MBBS और MD की फर्जी डिग्रियां तैयार करवाईं। आरोपी ने इन्हीं जाली प्रमाणपत्रों के आधार पर उसने दिल्ली मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराया और जून 2025 में सफदरजंग अस्पताल में अनुबंध पर जूनियर रेजिडेंट की नौकरी हासिल कर ली। इससे पहले वह सर गंगाराम अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के रूप में भी सेवाएं दे चुका था। यह मामला चिकित्सा क्षेत्र में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब इस फर्जी डिग्री रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की तलाश में आगे की जांच कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली