INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

20 साल की सूर्य की गति का अध्ययन कर विज्ञानिको ने किया है निर्माण कार्य

बुधवार को रामनवमी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जा रही है। इसका विशेष आकर्षण सूर्य तिलक होगा। रामलला के सूर्य किरणों से महामस्तकाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई है। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को वैज्ञानिकों ने एक बार फिर सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया। कई बार के ट्रायल के बाद जो समय निश्चित किया गया है वह दोपहर 12:16 बजे का है। मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोग इसे विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय मानते हैं।