INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

आदित्यपुर एमआइजी कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, श्रद्धालुओं के बीच बंटा प्रसाद

आदित्यपुर एमआइजी कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, श्रद्धालुओं के बीच बंटा प्रसाद

​आदित्यपुर। आदित्यपुर एमआइजी कॉलोनी में हर साल की भांति इस वर्ष भी विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाई गई। पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल स्थापित कर मां सरस्वती की प्रतिमा विराजमान की गई, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ​पूजा के अवसर पर उपस्थित भक्तों ने मां की आराधना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात मां को विशेष भोग लगाया गया, जिसे बाद में दर्शनार्थियों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और समाजसेवी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।​कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से धनंजय यादव, पवन, मोनू पोद्दार, रितेश यादव, शक्तिमान, सचिन, सूरज, प्रकाश, मानव, साई और राज सहित कई अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कॉलोनी वासियों ने भक्तिपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे को पूजा की बधाई दी।

ट्रेनी रिपोर्टर: अभिषेक कुमार (झारखंड)